हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published at :23 Dec 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार फोटो 13(पुलिस गिरफ्त में कुरहाडीह निवासी बानो मिस्त्री)सिकंदरा : थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी चंदन मिस्त्री के पिता कुरहाडीह निवासी बानो मिस्त्री को सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मथुरापुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया कुरहाडीह निवासी कैलाश […]

विज्ञापन

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार फोटो 13(पुलिस गिरफ्त में कुरहाडीह निवासी बानो मिस्त्री)सिकंदरा : थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी चंदन मिस्त्री के पिता कुरहाडीह निवासी बानो मिस्त्री को सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मथुरापुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया कुरहाडीह निवासी कैलाश महतो समेत कई लोगों की हत्या के मामले सिकंदरा पुलिस को बानो मिस्त्री व चंदन मिस्त्री की तलाश थी. पुलिस के बढ़ते दवाब के बीच चंदन मिस्त्री ने 16 दिसंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि सिकंदरा थाना में बानो मिस्त्री के खिलाफ अपने ही गांव के कैलाश महतो व उसके पिता बेसर महतो की हत्या समेत कई अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कुरहाडीह स्थित उसके घर से एक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया़ बताते चलें कि वर्चस्व की जंग में बीते दो माह के दौरान कुरहाडीह गांव में लगभग आधा दर्जन लोगों की हत्याएं हो चुकी है. वहीं सिकंदरा पुलिस की सक्रियता से पिछले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रतिशोध की आग में जल रहे कुरहाडीह गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन