नक्सलियों ने फेंका परचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 9:12 AM
कजरा: कजरा थाना अंतर्गत उरैन रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पुराने रेलवे क्वार्टर व रेलवे ट्रैक के आसपास गुरुवार को सैकड़ों प्रिंटेड नक्सली परचा फेंका मिला. एक परचा में 23 मार्च को कजरा व सूर्यगढ़ा सड़क मार्ग में केलाय पुल के पास व कजरा भाया माधोपुर व पोखरमा के बीच सड़क पर मिले करीब 50 की […]
कजरा थाना के प्रभारी एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने उरैन से करीब 60 परची को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया व वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी. परचे फेंके जाने की खबर से जहां क्षेत्र में नक्सलियों को आहट का पता चलता है वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उरैन रेलवे स्टेशन के प्रबंधक शिवजी पासवान व धनौरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधन रतन रजक के अनुसार स्टेशन परिसर व रेलवे परिचालन में कहीं भी दिक्कतें व परेशानी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










