आक्रोशित किसानों ने किया सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 10:12 AM

विज्ञापन

लखीसराय/ रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा स्थित नटराज राइस मिल्स द्वारा किसानों के धान की खरीदारी नहीं किये जाने के विरोध में किसानों ने बुधवार को लखीसराय-शेखपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. किसानों का आरोप है कि उनकी गाड़ी पिछले दस दिनों से मिल के पास खड़ी है, लेकिन उनके धान की […]

विज्ञापन
लखीसराय/ रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा स्थित नटराज राइस मिल्स द्वारा किसानों के धान की खरीदारी नहीं किये जाने के विरोध में किसानों ने बुधवार को लखीसराय-शेखपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. किसानों का आरोप है कि उनकी गाड़ी पिछले दस दिनों से मिल के पास खड़ी है, लेकिन उनके धान की खरीदारी नहीं की जा रही.

जिला पार्षद तनुजा सिन्हा के पति सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र राय ने बताया कि मंगलवार को डीएम द्वारा पत्र निकाल कर पैक्स के माध्यम से धान की खरीदारी का निर्देश दिया गया है. उक्त पत्र के आलोक में किसानों की धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है. कई दिनों से किसान अपने-अपने ट्रक व ट्रैक्टर में धान लाद कर मिल्स के बाहर धान क्रय किये जाने की आस में खड़े हैं, लेकिन यहां न तो कोई पदाधिकारी हैं और न ही कोई पैक्स अध्यक्ष. जिसके माध्यम से धान की खरीद की जा सके.

नंदनामा के जयराम कुमार ने बताया कि पिछले दस दिनों से गाड़ी पर धान लाद कर वे मिल्स के बाहर खड़े है. प्रतिदिन एक हजार रुपया गाड़ी का भाड़ा देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बिचौलिये के माध्यम से धान की खरीदारी की जा रही है. नोमा के किसान विनोद सिंह, अवधेश सिंह, हलसी के किशुन केवट, मोइंया के जयराम कुमार का आरोप था कि बिचौलिये के माध्यम से धान की खरीदारी हो रही है. यहां किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. हलसी के हरे कृष्ण सिंह ने बताया कि धान की खरीदारी की आस में मिल के बाहर लगभग साढ़े तीन सौ वाहन खड़े है.

खरीदारी बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है. पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान खरीदारी में दिलचस्पी नहीं ली जा रही. किसानों ने जाम एसडीओ अंजनी कुमार के आश्वास पर देर शाम समाप्त किया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. पीएमसीएच से एंबुलेंस लेकर लखीसराय आ रहे चालक धीरज कुमार ने बताया कि उन्हें एक मरीज को पटना ले जाना है, लेकिन वे जाम में फंसे हुए है. इधर, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि विभाग के वरीय पदाधिकारी अभी तक जाम स्थल पर नहीं पहुंचे है. किसानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से जाम कर अपना विरोध दर्ज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन