पंसस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 9:02 PM
लखीसराय. सदर प्रखंड के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शनिवार को प्रखंड प्रमुख फूल कुमारी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में हमारा गांव हमारी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी. बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों से बात कर बिंदुवार समीक्षा की तथा पंचायत समिति व मुखिया द्वारा पूछे गये […]
लखीसराय. सदर प्रखंड के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शनिवार को प्रखंड प्रमुख फूल कुमारी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक में हमारा गांव हमारी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी. बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों से बात कर बिंदुवार समीक्षा की तथा पंचायत समिति व मुखिया द्वारा पूछे गये सवालों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली. बैठक में मनरेगा का वार्षिक कार्य योजना, वित्तीय वर्ष 2014-15 के कार्य योजना की अनुमोदन किया गया.
वहीं बिलौरी पंचायत के मुखिया मो. हसनैन एहतेशाम ने पंचायत में उच्च विद्यालय खोले जाने की बात की. इस समस्या से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. जिस पर बीइओ कैलाश प्रसाद ने कहा कि स्कूल के लिए 40 डिसमिल जमीन की आवश्यकता होती है. जब कोई भू-दाता यह दान करें या फिर जगह की उपलब्धता हो तभी इस समस्या पर चर्चा की जा सकती है और विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा सकता है. मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी एवं पंचायत क े मुखिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










