दैनिक वेतन भोगी मजदूरों ने बीडीओ ईओ व कर्मियों को बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

तीन माह के वेतन का भुगतान एनजीओ से कराने पर आक्रोशित हुए मजदूर एनजीओ से नो प्रॉफिट नो लॉस एग्रीमेंट आदेश रद्द होने पर बंधक से मुक्त किया गया मजदूरों को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू लखीसराय : जिले के बड़हिया नपं के दैनिक वेतन भोगी मजदूरों को तीन माह का वेतन भुगतान एनजीओ के […]

विज्ञापन
  • तीन माह के वेतन का भुगतान एनजीओ से कराने पर आक्रोशित हुए मजदूर
  • एनजीओ से नो प्रॉफिट नो लॉस एग्रीमेंट आदेश रद्द होने पर बंधक से मुक्त किया गया
  • मजदूरों को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू
लखीसराय : जिले के बड़हिया नपं के दैनिक वेतन भोगी मजदूरों को तीन माह का वेतन भुगतान एनजीओ के द्वारा मिलते ही आक्रोशित दैनिक वेतन भोगी मजदूरों ने नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़कर बीडीओ, ईओ सहित अन्य कर्मियों को लगभग एक घंटे तक बंधक बनाये रखा. एनजीओ से नो प्रॉफिट नो लॉस एग्रीमेंट आदेश रद्द होने पर बंधक से मुक्त किया गया.
बुधवार को ईओ डॉ अनुपा कुमारी ने एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह और एसडीपीओ रंजन कुमार द्वारा मंगलवार को दैनिक वेतन भोगी मजदूरों को तीन माह का बकाया वेतन भुगतान समझौता के आधार पर देने नगर पंचायत कार्यालय पहुंची. सभी दैनिक वेतन भोगी मजदूरों को वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू किया, वैसे सफाई कर्मियों ईओ डॉ अनुपा कुमारी को कार्यालय में घेराव कर लिया.
जब वेतन भुगतान बैंक में भेजा, उसमें तीन एनजीओ से भुगतान की बात पर आक्रोशित होकर दैनिक वेतन भोगी मजदूरों ने ईओ डॉ अनुपा कुमारी, प्रबंधक साकेत कुमार सिन्हा, बीडीओ नीरज कुमार एवं अन्य कर्मियों को कार्यालय में ताला जड़कर बंधक बना लिया और जमकर सरकार व ईओ के खिलाफ नारेबाजी किया. यह मामला एक घंटे तक चली.
उसके बाद ईओ कार्यालय में बीडीओ नीरज कुमार, सीओ रामआगर ठाकुर, ईओ, वार्ड पार्षद अमित कुमार, अमित शंकर सिंह आदि ने बैठक ईओ के समक्ष एनजीओ द्वारा नो प्रॉफिट नो लॉस किया एग्रीमेंट पत्र देश को रद्द किया और कार्यालय नोटिस निकाली गयी, तब जाकर मामला शांत हुआ, एवं बंधक बने पदाधिकारी मुक्त हुए.
बोले अध्यक्ष
नगर पंचायत अध्यक्ष मंजु देवी ने बताया कि ईओ अपने मनमर्जी से सफाई कार्य एनजीओ को दे दी है. बोर्ड की अनदेखी कर निर्णय ली गयी है. पूरे मामले को गंभीरता को देखकर मुख्यमंत्री नगर आवास मंत्री जांच की मांग करते हैं, जिससे सफाई कर्मी को इंसाफ मिलना चाहिए.
बोले ईओ
नपं ईओ डॉ अनुपा कुमारी ने बताया कि वोट की सहमति पर एनजीओ से नो प्रॉफिट नो लॉस पर एग्रीमेंट किया गया था, जिसको आज रद्द कर दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन