भाकपा ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 7:20 AM
लखीसराय : समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर भाकपा बिहार राज्य परिषद के आह्वान पर बुधवार को पार्टी सदस्यों द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया. जिसका नेतृत्व कॉ दशरथ महतो ने की. धरना को जिले के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अतिरिक्त कॉ चंद्रशेखर सिंह, कॉ श्रीनिवास, कॉ जयप्रकाश बिंद, कॉ मदनमोहन मुरारी आदि ने भी संबोधित किया. धरना […]
लखीसराय : समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर भाकपा बिहार राज्य परिषद के आह्वान पर बुधवार को पार्टी सदस्यों द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया. जिसका नेतृत्व कॉ दशरथ महतो ने की. धरना को जिले के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अतिरिक्त कॉ चंद्रशेखर सिंह, कॉ श्रीनिवास, कॉ जयप्रकाश बिंद, कॉ मदनमोहन मुरारी आदि ने भी संबोधित किया. धरना के माध्यम से एक शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया.
डीएम को सौंपे मांग पत्र में कहा गया कि संपूर्ण लखीसराय जिला सूखा और बाढ़ से प्रभावित है अत: दोनों तरह के प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के बीच राहत कार्यों में तेजी लायी जाय, बर्बाद फसलों के लिए किसानों तथा खेत मजदूरों को क्रमश: मुआवजा एवं राहत राशि दी जाय, जिला के अतिक्रमित पइन, नहर, आहर और पोखर को मुक्त कराया जाय, शत-प्रतिशत अनुदान पर किसानों को निजी नलकूप दिया जाय, जिला में मालगुजारी एवं बैंक ऋण वसूली बंद की जाय, जिला में मालगुजारी एवं बैंक ऋण वसूली बंद की जाय, सात निश्चय योजना में लूट बंद की जाय तथा इसे प्रभावी ढ़ंग से लागू किया जाय, सभी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन तथा पर्चाधारियों को दखल दिलायी जाय, स
भी वृद्ध, दिव्यांगों तथा विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाय, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी जरूरतमंदों का घर बनाया जाय, श्रम विभाग में जारी अनियमितता दूर की जाय तथा निर्माण मजदूरों के कल्याणर्थ सहायता राशि अविलंब उपलब्ध करायी जाय, नया मोटर मैकिल अधिनियम में बेलगाम चालान वापस लिया जाय व समाहरणालय में स्थायी धरना-स्थल पर शेड लगायी जाय तथा जमीन की ढलैया कराने आदि मांग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










