पप्पू मेहता हत्याकांड के अभियुक्तों की संपत्ति होगी जब्त : एसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 8:30 AM
लखीसराय : पप्पू मेहता हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों के घरों की कुर्की के बाद पुलिस अब उनकी काली कमाई को जब्त करने की दिशा में प्रयास प्रारंभ कर दी है. सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ पुलिस को […]
लखीसराय : पप्पू मेहता हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों के घरों की कुर्की के बाद पुलिस अब उनकी काली कमाई को जब्त करने की दिशा में प्रयास प्रारंभ कर दी है. सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिलें हैं उनके घरों की कुर्की की गयी है तथा अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक बबलू राम एवं बजरंगी यादव के घर की कुर्की की जा चुकी है तथा इनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










