पप्पू मेहता हत्याकांड का अभियुक्त िगरफ्तार, मृतक के घर मातम
Updated at : 05 Sep 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन रोड में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पप्पू मेहता के सहयोगी अरुण पासवान के बयान पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पुलिस ने बुधवार को एक नामजद को […]
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन रोड में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पप्पू मेहता के सहयोगी अरुण पासवान के बयान पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पुलिस ने बुधवार को एक नामजद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस उससे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति नवल पासवान को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना को लेकर एसपी ने बताया कि परिजनों के अनुसार मंगलवार को पप्पू मेहता उनसे ही मिलने की बात कहकर घर से निकला था.
इससे पूर्व उसके विरोधी रहे अशोक पासवान ने विगत वर्ष अपने ऊपर हुए हमले जिसमें उसकी आंखों की रोशनी चली गयी थी को लेकर कोर्ट में दिये अपने 164 के बयान में गोली मारने वालों में पप्पू मेहता का भी नाम बताया था, जिसको लेकर ही पप्पू उनसे मिलने के लिए आ रहा था. वहीं सूत्रों की मानें तो घटना की सुबह पप्पू मेहता का अपने ही एक पड़ोसी के साथ झगड़ा भी हुआ था तथा पड़ोसी के द्वारा मामले को लेकर थाना में शिकायत भी की थी, जिसको लेकर भी वह थाना जाने की बात कह रहा था.
घटना के बाद मृतक के घर पर मातम का माहौल : घटना के बाद मृतक पप्पू मेहता के घर पर बुधवार को मातम का माहौल बना हुआ था. हर कोई मृतक के परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश में लगे दिख रहे थे. मृतक की पत्नी पम्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था, जिन्हें संभालने की कोशिश उनकी बड़ी गोतनी लगातार कर रही थी.
मृतक की पत्नी है आठ महीने की गर्भवती
मृतक पप्पू मेहता की शादी 5 जून 2017 को गया जिले के बांकेबाजार खजुरिया की पम्मी कुमारी के साथ हुई थी. परिजनों ने बताया कि पम्मी कुमारी आठ महीने की गर्भवती है, जिसे अब अपने आने वाले बच्चे की लालन-पालन की चिंता सता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




