बाइपास से अज्ञात युवक का शव किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2019 6:58 AM
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित बाइपास स्थित रजौना चौकी गांव के समीप से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव को बरामद किया. शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि युवक की लाठी से गला दबाकर हत्या की गयी हो. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच […]
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित बाइपास स्थित रजौना चौकी गांव के समीप से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव को बरामद किया. शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि युवक की लाठी से गला दबाकर हत्या की गयी हो.
वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए बाइपास में फेंक दिया गया है. शव की देर शाम तक पहचान नहीं हो पायी थी.
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह में शव को देखा गया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. जिसके बाद टाउन थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या दो दिन पूर्व की गयी है, जिसे ठिकाने लगाने के लिए बाइपास में फेंका गया है. उन्होंने कहा कि हत्या या अन्य कारणों का पोस्टमार्टम आने के बाद ही पता चल सकेगा. शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है तथा आसपास के थानों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










