शर्मा चंदेश्वर अध्यक्ष व विपिन के सिर महासचिव का ताज
Updated at : 16 Apr 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : जिला विधिक संघ का चुनाव संपन्न कराने के पश्चात सोमवार को संध्या में व्यवहार न्यायालय परिसर में अलग-अलग पदों के लिए मतगणना कराया गया. जिसमें अध्यक्ष के पद पर शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए. वहीं महासचिव के पद पर विपिन कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए. जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सज्जन […]
विज्ञापन
जमुई : जिला विधिक संघ का चुनाव संपन्न कराने के पश्चात सोमवार को संध्या में व्यवहार न्यायालय परिसर में अलग-अलग पदों के लिए मतगणना कराया गया. जिसमें अध्यक्ष के पद पर शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए. वहीं महासचिव के पद पर विपिन कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए.
जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष के तीन पद, महासचिव के एक पद, संयुक्त सचिव के तीन पद, सहायक सचिव के तीन पद और कार्यकारिणी के सात पद के लिए कुल सात टेबल पर मतगणना कराया गया.
प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना पदाधिकारी और एक पर्यवेक्षक को लगाया गया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया के अध्यक्ष के पद पर शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय ने 282 मत प्राप्त करके अश्विनी यादव को 98 मतों से पराजित किया. वहीं महासचिव के पद पर विपिन कुमार सिन्हा ने 260 मत प्राप्त करके संजीव कुमार सिंह को 51 मतों से पराजित किया.
कोषाध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार सिंह ने 266 मत प्राप्त करके राजीव कुमार सिन्हा को 41 मत से पराजित किया.इसके अलावे उपाध्यक्ष के तीन पद पर मंतोष कुमार सिन्हा, कैलाश कुमार अडूकिया और मनोज कुमार सिन्हा सर्वाधिक मत प्राप्त करके विजयी हुए. उन्होंने बताया कि सहायक सचिव, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतगणना का कार्य जारी है. देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है.
614 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जमुई. जिला विधिक संघ के चुनाव को लेकर 651 अधिवक्ताओं में से 614 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. निर्वाची पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह ने बताया कि जिला विधिक संघ के 19 पदों के चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया. इसमें 651 अधिवक्ताओं में से 614 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिला विधिक संघ के चुनाव में 96 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.
उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में कुल चार मतदान केंद्र बनाया गया था. प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक पीठासीन पदाधिकारी, तीन-तीन मतदान पदाधिकारी और एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गयी थी.
इसके अलावा दो गतिमान पर्यवेक्षक को भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगाया गया था. मतदान को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह से ही काफी गहमागहमी बनी रही और चुनाव मैदान में खड़े सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का भी अपील करते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




