अमहरा में ओपी खुलने से दियारा क्षेत्र में अपराध पर लगेगी लगाम

Updated at : 11 Mar 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
अमहरा में ओपी खुलने से दियारा क्षेत्र में अपराध पर लगेगी लगाम

लखीसराय : सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत स्थित अमहरा बाजार में ओपी केंद्र खोले जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. सदर प्रखंड के सबसे उपेक्षित क्षेत्र में ओपी खुलने से जहां लोगों में दियारा क्षेत्र में होने वाले अपराध पर लगाम लगाने में मददगार होने की बात कह रहे हैं […]

विज्ञापन
लखीसराय : सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत स्थित अमहरा बाजार में ओपी केंद्र खोले जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. सदर प्रखंड के सबसे उपेक्षित क्षेत्र में ओपी खुलने से जहां लोगों में दियारा क्षेत्र में होने वाले अपराध पर लगाम लगाने में मददगार होने की बात कह रहे हैं वहीं क्षेत्र के विकास के प्रति भी आशान्वित हैं.
वृहत टाउन थाना क्षेत्र को पहले थोड़ा छोटा करते हुए सदर प्रखंड के खगौर पंचायत में किऊल थाना खोला गया, जिससे बालू माफियाओं पर कुछ हद तक नकेल कसा जा रहा है, उसके बाद अब अमहरा ओपी खुलने से जरूर अपराध पर लगाम लग सकेगा. बालगुदर गांव स्थित एनएच 80 से बेहद उबड़-खाबड़ रास्ते से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर अमहरा ओपी पहुंचा जा सकता है.
जहां पहले किसी तरह का अपराध होने पर टाउन थाना पुलिस को पहुंचने में कम से कम 20 मिनट से अधिक का समय लगता था, जिसका फायदा उक्त क्षेत्र के अपराधी लगातार उठाते रहते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन