लखीसराय : मालदा-हरिद्वार एक्सप्रेस में लूटपाट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय : जमालपुर-किऊल रेल खंड के धनौरी रेलवे स्टेशन के पास 8-10 की संख्या में बदमाशों ने सोमवार की रात 03427 अप मालदा-हरिद्वार एक्सप्रेस के एक साधारण बोगी में लूट की घटना की अंजाम दिया तथा ट्रेन का वैक्यूम काटकर रामपुर हाल्ट के पास ट्रेन को रोक फरार हो गये. घटना के संबंध में मिली […]
विज्ञापन
लखीसराय : जमालपुर-किऊल रेल खंड के धनौरी रेलवे स्टेशन के पास 8-10 की संख्या में बदमाशों ने सोमवार की रात 03427 अप मालदा-हरिद्वार एक्सप्रेस के एक साधारण बोगी में लूट की घटना की अंजाम दिया तथा ट्रेन का वैक्यूम काटकर रामपुर हाल्ट के पास ट्रेन को रोक फरार हो गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के साधारण बोगी में यात्रियों की संख्या कम थी. जिसे देखते हुए 8-10 की संख्या में बदमाश धनौरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार 7-8 लोगों से लूटपाट करते हुए रामपुर हॉल्ट के पास वैक्यूम काट ट्रेन रोक फरार हो गये. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश एक ही रंग का कपड़ा पहने हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन