सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में चार पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय :लखीसराय जिला के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने होटल आकाश में देह व्यापार के कारोबार की सूचना के बाद एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने एक छापेमारी दल गठित किया. जिसके बाद टीम ने शनिवार की दोपहर आकाश होटल में छापेमारी कर दो कमरों से दो जोड़ी युवती व युवकों […]

विज्ञापन

लखीसराय :लखीसराय जिला के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने होटल आकाश में देह व्यापार के कारोबार की सूचना के बाद एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने एक छापेमारी दल गठित किया. जिसके बाद टीम ने शनिवार की दोपहर आकाश होटल में छापेमारी कर दो कमरों से दो जोड़ी युवती व युवकों आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया. जबकि, एक अन्य युवती को उसके कमरे के बाहर से हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस कप्तान ने बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर छापेमारी करायी गयी है. जिसमें तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिये गये सभी युवक व युवतियों से पूछताछ की जा रही है. जिसमें एक युवती की पहचान लखीसराय के और एक युवक सूर्यगढ़ा का बताया जा रहा है. एसपी ने बताया कि पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो पूछताछ के दौरान होटल प्रबंधक फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. वहीं, उन्होंने बताया छापेमारी के दौरान दो कमरों से दो युवती व दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. जबकि, तीसरी युवती के नाम से कमरा बुक था और वह अपने सहयोगी का इंतजार कर रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन