फुटपाथ को अतिक्रमण कर रखे 12 दुकानदारों को किया फाइन

Updated:
विज्ञापन

नगर प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. खासकर नयी बाजार में अतिक्रमण करने का मानो एक रिवाज बन चुका है

विज्ञापन

लखीसराय.

नगर प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. खासकर नयी बाजार में अतिक्रमण करने का मानो एक रिवाज बन चुका है. फुटपाथी दुकानदार के अलावा स्थायी दुकानदार भी अतिक्रमण कर रहे हैं, इससे कि जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इधर, नगर परिषद कर्मियों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को भी नगर परिषद के नक्शा प्रभारी वीरेंद्र कुमार, प्रभारी टैक्स दरोगा सूरज रावत, कार्यानंद कुमार, सूरज कुमार, उमाशंकर ने अभियान चलाया. 12 दुकानदारों से 24 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया. नगर परिषद के ईओ प्रभात रंजन ने बताया कि डीएम के आदेश पर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा. उन्होंने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ शहर के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, साफ-सफाई के साथ-साथ पौधारोपण का कार्य किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन