स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षित का पढ़ाया गया पाठ

लखीसराय : बिहार पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में पृथ्वी दिवस मनाया गया. जिसमें वन एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में स्कूली बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी, साथ ही 11 सूत्री संकल्प पत्र विद्यालय परिवार ने लिया. जिसमें पर्यावरण संतुलन के लिए सदैव सचेष्ठ रहने, […]
लखीसराय : बिहार पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में पृथ्वी दिवस मनाया गया. जिसमें वन एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में स्कूली बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी, साथ ही 11 सूत्री संकल्प पत्र विद्यालय परिवार ने लिया.
जिसमें पर्यावरण संतुलन के लिए सदैव सचेष्ठ रहने, वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने, नदी व ताल-तलैया को प्रदूषित नहीं करने, जल का दुरुपयोग नहीं करने एवं पानी इस्तेमाल के बाद नल को तुरंत बंद करने, आवश्यकतानुसार ही बिजली से संचालित उपकरणों का इस्तेमाल करने तथा पॉलीथिन का उपयोग बंद करके जूट वाला थैला उपयोग में लाने,
दूसरे को इन सब के बारे में प्रेरित करने का संकल्प का पाठ-पढ़ाया. यह कार्यक्रम प्लस टू उच्च विद्यालय सहूर, कन्या उच्च विद्यालय बड़हिया, उच्च विद्यालय बड़हिया, मध्य विद्यालय इंदुपुर, रामोतार सिंह उच्च विद्यालय बड़हिया, रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर, महिला विद्या मंदिर, श्री दुर्गा हाईस्कूल, श्री दुर्गाबालिका हाईस्कूल, ज्ञान भारती उच्च विद्यालय, प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल, नाथ पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षित रखने के बारे में बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










