109 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब व तस्कर के साथ पुलिस बल | Prabhat Khabar Network

पीरीबाजार पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में 109 लीटर देसी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

पीरीबाजार (लखीसराय) : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पीरीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान 109 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है. शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब ले जाये जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.

छापेमारी में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 109 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की. मौके से शराब ढुलाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी. वहीं एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान टाली कोड़ासी निवासी राहुल कोड़ा, पिता शर्माजी कोड़ा के रूप में हुई है.

दो अलग-अलग मामले दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दो अलग-अलग कांड दर्ज किये गये हैं. बरामद शराब और जब्त मोटरसाइकिल को थाना लाया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लायी गयी थी और उसे कहां खपाने के लिए ले जाया जा रहा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
रवि राज

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन