लखीसराय रेलवे स्टेशन पर धमाका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2014 3:34 AM
लखीसरायः किऊल पटना रेलखंड के लखीसराय प्लेटफॉर्म नंबर दो के आउटर सिगनल के पास रविवार देर शाम किऊल से पटना जा रही मालगाड़ी को माओवादियों ने पटरी पर डेटोनेटर लगा कर उड़ाने की कोशिश की. इंजन के आउटर सिगनल के पास पहुंचते ही धमाका हुआ. घटना में इंजन का डीजल टैंक फट गया. धमाके से […]
लखीसरायः किऊल पटना रेलखंड के लखीसराय प्लेटफॉर्म नंबर दो के आउटर सिगनल के पास रविवार देर शाम किऊल से पटना जा रही मालगाड़ी को माओवादियों ने पटरी पर डेटोनेटर लगा कर उड़ाने की कोशिश की.
इंजन के आउटर सिगनल के पास पहुंचते ही धमाका हुआ. घटना में इंजन का डीजल टैंक फट गया. धमाके से ड्राइवर के आगे लगा शीशा फट गया. पटरी के नीचे लगे चार स्लैब भी टूट गये. इससे डेढ़ घंटे तक रूट पर परिचालन ठप रहा. घटना-स्थल से पाइप में एक डेटोनेटर मिला है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
ट्रैक को उड़ाने की थी योजना : मौके पर लखीसराय के डीएसपी मनोज कुमार तिवारी, एएसपी नक्सल अभियान संजय कुमार व रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं. अंधेरा होने के कारण जांच में परेशानी हो रही है. इस संबंध में लखीसराय के एसपी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक को उड़ाने की योजना थी. जमालपुर से बम निरोधक दस्ता आ रहा है जो बम की जांच करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










