अंचल कार्यालय के जनता दरबार में आये 10 मामले
प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया
हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय व थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों से आये लोगों ने बारी-बारी से अपना पक्ष रखा. जिसमें फतेहपुर गांव निवासी स्व जगदीश सिंह के पुत्र हरेराम सिंह बनाम अशोक सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार व सत्यम कुमार बीच आपसी विवाद चल रहा था. जिसकी सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादन कर दिया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को नये एवं पुराने कुल दस मामले में एक मामले को सुनवाई करते हुए निष्पादन कर दिया गया. वहीं बाकी नौ मामले में दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुनवाई करने के लिए अगले शनिवार जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए