नवगछिया में कहर ढा रहा कोसी का कटाव, ग्रामीण खुद तोड़ रहे अपने आसियाने

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते पिछले दो दिनों में 15 लोगों के घर नदी में समा गए. वहीं 15 लोगों के घर कोसी नदी के मुहाने पर हैं, जो कभी भी कटाव की भेंट चढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

नवगछिया (भागलपुर). भागलपुर के नवगछिया अनुमण्डल अंतर्गत खरीक प्रखंड के मैरचा गाँव में कोसी नदी भीषण कहर बरपा रही है. दर्जनों मकान कोसी नदी में समा गया. देखते ही देखते पक्का मकान कोसी में समा जा रहा कैमरे ने कोसी नदी में घर गिरते लाइव विडियो कैद किया है. तस्वीर भयावह है. लोग डरे सहमे हुए हैं. बीते तीन दिनों से भीषण कटाव हो रहा है. कोसी की धारा रूह कंपाने वाली है. नदी में अचानक भीषण कटाव शुरू हो गया. कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते पिछले दो दिनों में 15 लोगों के घर नदी में समा गए. वहीं 15 लोगों के घर कोसी नदी के मुहाने पर हैं, जो कभी भी कटाव की भेंट चढ़ सकते हैं. कटाव की रफ्तार को देखते हुए नदी किनारे बसे लोग अपने खून-पसीने की कमाई से बनाए गए घर को खुद तोड़ सामान के साथ पलायन की तैयारी कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर चले गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन