महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण को ले कार्यशाला आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 8:22 PM
यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
किशनगंज.पोठिया प्रखंड अंतर्गत डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन राहत संस्था और कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ के सत्यनारायण ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ हमें जागरूकता लाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सबके सामूहिक प्रयास से ही जागरूकता लाई जा सकती है. राहत संस्था की सचिव डॉ फरजाना बेगम ने कहा कि यौन उत्पीड़न से रोकने के लिए सभी को जागरुकता करने की आवश्यकता है. यह कानून इस तरीके से बना है कि यहां पर सभी अपनी बातें अपने ही संस्थानों में रख सकते हैं. डॉ रश्मी कुमारी ने कहा कि हम सब हमेशा चाहेंगे की जागरूकता होते रहे और सबों को सुरक्षा मिलती रहे. डॉक्टर फ़र्जाना बेगम ने राहत संस्था और आई पार्टनर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में प्रेज़ेन्टेशन कर जागरुकता अभियान के रूप में शुरूआत की और विभिन्न मुद्दों पर सभी से बाते सुनी जिससे सभी ने अपनी अपनी बातों को यहां रखा. कार्यशाला में मौजूद असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ महेश कुमार, डॉ संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










