किशनगंज में बदला मौसम का मिजाज, कई प्रखंडों में छाए घने बादल : बारिश की बढ़ी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

आसमान | Prabhat Khabar Network

किशनगंज जिले के मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे कई प्रखंडों में घने काले बादल छा गए हैं. ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. किसानों को बारिश का इंतज़ार है, वहीं निचले इलाकों में जलजमाव की चिंता भी बनी हुई है.

विज्ञापन

किशनगंज : सोमवार सुबह किशनगंज जिले के मौसम ने अचानक करवट ली. किशनगंज समेत कई प्रखंडों में आसमान घने और काले बादलों से ढका रहा. बादलों के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है. दिघलबैंक में बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद और बढ़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात प्रखंडों में सुबह से छाए रहे बादल

किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज और पोठिया में सुबह से ही बादलों का असर देखने को मिला. कई इलाकों में ठंडी हवा चलने से उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली.

किसानों की टिकी आसमान पर नजर

बारिश की संभावना से किसानों को भी राहत की उम्मीद है. बारिश होने पर खेती-किसानी को फायदा मिलने की संभावना है. वहीं, जिले के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को लगातार बारिश की स्थिति में जलजमाव की चिंता भी बनी हुई है.

सुबह के समय किशनगंज और कोचाधामन में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि ठाकुरगंज, पोठिया, टेढ़ागाछ, बहादुरगंज और दिघलबैंक में करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन