अंतिम सोमवारी पर डोंक नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान के बाद शिवालयों में किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

आस्था की डुबकी | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई और शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

किशनगंज : सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को किशनगंज क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही शहर से सटे बेलवा स्थित डोंक नदी के घाटों पर स्नान और जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. महिला, पुरुष, युवक और युवतियों ने नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र जल कलश में भरा और हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर रवाना हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डोंक नदी घाट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह से डोंक नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. स्नान के बाद बड़ी संख्या में भक्त ओदरा काली मंदिर परिसर स्थित शिवालय पहुंचे. यहां भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत और पुष्प अर्पित किए गए. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

बाबा भूतनाथ पर जलाभिषेक के लिए भी पहुंचे भक्त

डोंक नदी से जल भरकर बड़ी संख्या में शिवभक्त शहर के पूरबपाली स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर भी पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया. क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी दिनभर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और कतार व्यवस्था की. मंदिर परिसरों में शिव भजनों और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा.

श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का विशेष धार्मिक महत्व है. अंतिम सोमवारी पर नदी घाटों से लेकर शिवालयों तक उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और उत्साह को दर्शाया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन