वार्ड नंबर 30 के वार्ड पार्षद ने सुनी लोगों कीसमस्याएं, कई समस्याओं का किया निराकरण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरिया वार्ड नंबर 30 में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह के नेतृत्व में जन समस्या के निराकरण के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह के नेतृत्व में जन समस्या के निराकरण के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में उन्होंने वार्ड वासियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं से वार्ड पार्षद से अवगत कराये. इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. कई लोगों का बैंक से आधार कार्ड लिंक नहीं था उन लोगों को बैंक से आधार कार्ड लिंक करने को लेकर एक सहयोगी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है ताकि वे लोगों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करा दे. साथ ही आयुष्मान कार्ड जिन लोगों का नहीं बना हुआ था उन लोगों का मोके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया. जिन लोगों का वृद्धा पेंशन नहीं आ रहा था उन लोगों का लिंक कराकर वृद्धा पेंशन उपलब्ध कराने का विकल्प निकला गया. साथ ही कई रोड-नाले की समस्या पर विचार विमर्श कर जल्द समस्या के निपटरा करने का आश्वासन दिया. वार्ड नंबर 30 के डुमरिया, रोलबाग, नुनिया बस्ती के गलियों में पीसीसी रोड-नाले नहीं बने हैं उन्हें जल्द से बनवाया जाएगा. साथ ही जो नाले या रोड पुराने हो गए हैं उन्हें फिर से दुरुस्त किया जाएगा. ताकि वार्ड वासियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन