भूमि विवाद को लेकर दो वाहनों को फूंका, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पूरब पनासी गांव में मंगलवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो वाहनों (कार) को आग के हवाले कर दिया गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पूरब पनासी गांव में मंगलवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो वाहनों (कार) को आग के हवाले कर दिया गया. आधी रात को धु-धु कर दो चार पहिया वाहनों को जलते देख पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. पुलिस ने वाहन मालिक मासूम रजा के लिखित आवेदन पर पूरब पनासी गांव के चार नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पोठिया अंचल अंतर्गत मौजा पनासी, थाना नंबर 275, कायमी खाता नंबर 271, सिकमी खेसरा नंबर 1066,1064,1378 कुल रकवा 1 एकड़ 9 डिसमिल जमीन के 48डी के तहत कायमी हक बना लिए जाने को लेकर पूरब पनासी गांव के अब्बास एवं मासूम रजा के बीच विवाद चल रहा था. एक पक्ष के अब्बास का आरोप है कि मासूम रजा आदि ने सही तथ्यों को छुपाकर गलत तरीके से उक्त जमीन का 48डी के तहत कागजात बना लिया है. जिसके विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में अपील वाद दायर किया गया है और मामले को लेकर नोटिस भी विपक्षी को प्राप्त हुआ है. बीते 23 जनवरी को भी उक्त विवादित भूमि को लेकर मारपीट हुई थी. उपद्रवी तत्वों ने 27 जनवरी की देर रात पूरब पनासी गांव में आगजनी की बड़ी घटना को अंजाम दिया जिसमें दो कार जलकर राख हो गए. घटना को लेकर वाहन मालिक मासूम रजा के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि कांड दर्जकर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन