जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने की सड़क ऊंची करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने की सड़क ऊंची करने की मांग

विज्ञापन

हल्की बारिश में ही झील बन जाती है सड़क; आवागमन में हो रही भारी परेशानी

किशनगंज. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी मोहल्लों में जर्जर व निचली सड़कों के कारण जलजमाव की समस्या गहराती जा रही है. इसी क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से सड़क को ऊंचा करते हुए नए सिरे से निर्माण कराने की मांग उठायी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की ऊंचाई कम होने के कारण हल्की बारिश होते ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के निचले स्तर पर होने के कारण घरों का गंदा पानी व बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है. लंबे समय से जलजमाव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. विशेष रूप से स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को इस रास्ते से गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं. सड़क ऊंची नहीं होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था भी पूरी तरह ठप है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क को ऊंचा कर पीसीसी ढलाई या कालीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन