मिजोरम से दिल्ली तक पहली ट्रेन शनिवार से, पहाड़ों के बीच दौड़ेगी राजधानी एक्सप्रेस

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :12 Sep 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
मिजोरम से दिल्ली तक पहली ट्रेन शनिवार से, पहाड़ों के बीच दौड़ेगी राजधानी एक्सप्रेस

मिजोरम ट्रेन सेवा के जरिए देश के बाकी हिस्से से जुड़ जायेगा. शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल के सायरंग स्टेशन से तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ होगा.

विज्ञापन

आइज़ोल को राष्ट्रीय राजधानी, गुवाहाटी और कोलकाता से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा तीन जोड़ी नई ट्रेन सेवाएं की शुरूआत ठाकुरगंज. मिजोरम ट्रेन सेवा के जरिए देश के बाकी हिस्से से जुड़ जायेगा. शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल के सायरंग स्टेशन से तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ होगा. यह जानकारी देते हुए पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ये ट्रेनें मिजोरम की राजधानी को देश के प्रमुख शहरों से रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगी. तीनों ट्रेनों की पहली यात्रा 13 सितंबर, 2025 को होगी, जिसके बाद निर्धारित तिथियों से नियमित सेवाएं शुरू होंगी. बताते चले यह संभव हुआ है बैरवी-सैरांग रेलवे लाइन के बनने से. अब तक आइजोल पहुंचने के दो ही तरीके थे. पहला हवाई जहाज से और दूसरा सड़क मार्ग से जिसमें असम के सिलचर से 8–10 घंटे का लंबा सफर होता है. लेकिन अब, ट्रेन से यही सफर करीब तीन घंटे में पूरा होगा. बैरवी-सैरांग रेलवे लाइन 51 किलोमीटर लंबी है. इसके रास्ते में चार प्रमुख स्टेशन कुर्तिकी, कानपुई, मुलखांग और सायरांग, बनाए गए हैं. रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है जो कि पहाड़ी इलाके के हिसाब से बड़ी उपलब्धि है. दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02507 (सायरंग–आनंद विहार टर्मिनल) उद्घाटनी राजधानी एक्सप्रेस 13 सितंबर, 2025 (शनिवार) को 10:00 बजे सायरंग स्टेशन से रवाना होगी और 15 सितंबर, 2025 (सोमवार) को आनंद विहार टर्मिनल 7:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद 19 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 20507 (सायरंग–आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं प्रति शुक्रवार को सायरंग से 16:30 बजे खुलेगी और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल 10:50 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, 21 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 20508 (आनंद विहार टर्मिनल–सायरंग) राजधानी एक्सप्रेस प्रति रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:50 बजे खुलेगी और मंगलवार को सायरंग 15:15 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन वाया बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, भागलपुर होकर चलेगी. गोवाहाटी के लिए भी चलेगी एक ट्रेन ट्रेन संख्या 05609 (बइरबी-सायरंग) स्पेशल 13 सितंबर, 2025 को बइरबी से 10:00 बजे खुलेगी और सायरंग 11:15 बजे पहुंचेगी. इसके बाद, यह अपनी उद्घाटनी ट्रेन संख्या 05610 (सायरंग-गुवाहाटी) स्पेशल के रूप में सायरंग से 12:30 बजे खुलेगी और अगले दिन गुवाहाटी 02:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद 13 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 15609 (गुवाहाटी-सायरंग) एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं प्रतिदिन गुवाहाटी से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सायरंग 08:30 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, 14 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 15610 (सायरंग-गुवाहाटी) एक्सप्रेस प्रतिदिन सायरंग से 19:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुवाहाटी 08:30 बजे पहुंचेगी. कोलकाता के लिए भी चलेगी एक ट्रेन ट्रेन संख्या 03126 एक्सप्रेस की पहली यात्रा 13 सितंबर, 2025 को 10:00 बजे शुरू होगी और अगले दिन कोलकाता 17:00 बजे पहुंचेगी. इसके बाद 16 सितंबर, 2025 से ट्रेन संख्या 13125 (कोलकाता-सायरंग) त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं प्रति शनिवार, मंगलवार और बुधवार को कोलकाता से 12:25 बजे आरंभ होगी और अगले दिन सायरंग 19:45 बजे पहुंचेंगी. इसी तरह 18 सितंबर, 2025 से, ट्रेन संख्या 13126 (सायरंग-कोलकाता) त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को सायरंग से 07:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन कोलकाता 14:30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन वाया बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, गोवालपारा टाउन, गोलकगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन