शिव मंदिर में चोरी की घटना का हुआ उदभेदन, सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शहर के खगड़ा स्थित शिवमंदिर और माँ काली मंदिर मामले में चोरी का उदभेदन करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को चुराए गए कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के खगड़ा स्थित शिवमंदिर और माँ काली मंदिर मामले में चोरी का उदभेदन करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को चुराए गए कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित मो अभिषेक तेघरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से मंदिर की पीतल की घंटी, बर्तन व अन्य समान बरामद किया है. वहीं पुलिस इस मामले में यह जांच कर रही कि इस घटना में और कौन-कौन अपराधी शामिल है. साथ ही अन्य चोरी की घटनाओं में भी आरोपित की संलिप्तता तो नहीं है. अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा पासवान टोला स्थित काली मंदिर में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोर मंदिर से कलश, बर्तन, साउंड बॉक्स, मोटर और मां के कुछ गहने चुरा कर ले गए है. चोरी की घटना के बाद स्थानीय मुहल्ले वासियों में आक्रोश व्याप्त था. मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीपीओ गौतम कुमार से भेंट कर खगड़ा मोहल्ले को स्मैकियों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन