ePaper

मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम सज धजकर तैयार, झंडोत्तोलन आज

Updated at : 14 Aug 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम सज धजकर तैयार, झंडोत्तोलन आज

.स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है.

विज्ञापन

किशनगंज.स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है. स्टेडियम में बने पंडाल और पिलरों में तिरंगे कपड़ों का प्रयोग किया गया है. नगर परिषद सफाई कर्मी पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में जुटे हुए हैं. मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम में डीएम तुषार सिंगला प्रात: 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावे एसडीओ लतिफुर्रहमान अंसारी अनुमंडल कार्यालय में डीडीसी स्पर्श गुप्ता ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे. जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम, नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान झंडोत्तोलन करेंगे. जिला अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास झंडोत्तोलन करेंगे.

कब कहां होगा ध्वाजारोहण

अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में प्रात 9 बजे

समारहणालय में 9: 45 बजे

पुलिस अधीक्षक कार्यालय 9:55 बजे

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय 10: 05 बजे

जिला स्वास्थ्य समिति 10:15 बजे

बंदोबस्त कार्यालय 10: 20 बजे

रेडक्रास सोसायटी कार्यालय में 10:25 बजे

जिला कोषागार कार्यालय 10:30 बजे

गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय 10:35 बजे

जिला परिषद कार्यालय 10:40 बजे

संयुक्त अनुमंडल कार्यालय 10:50 बजे

सदर थाना 11:00 बजे

पुलिस लाइन 11: 30 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन