श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां महोत्सव आज

Updated:
विज्ञापन

श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव 31 जनवरी व एक फरवरी यानी आज से मनाया जाएगा. दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्याम भक्त उत्साह के साथ मंदिर में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन

किशनगंज

श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव 31 जनवरी व एक फरवरी यानी आज से मनाया जाएगा. दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्याम भक्त उत्साह के साथ मंदिर में जुटे हुए हैं. श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित श्रीश्याम मंदिर में मनाया जाएगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. इसे लेकर तैयारी पूरी कर कर ली गई है. 29 जनवरी को निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के किशनगंज रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर परिसर से निकाली जाएगी और शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए तेघरिया स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा. वहीं शाम में वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना होगी एवं बाबा का ज्योत दरबार सजेगा. इस अवसर पर छप्पन भोग, इत्र वर्षा, अखंड ज्योत, भव्य दरबार एवं बाबा का अलौकिक श्रृंगार होगा. इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कोलकाता, दिल्ली एवं बरेली के भजन कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं दूसरे दिन एक फरवरी को दिन के 10 बजे बाबा को छप्पन भोग लगेगा. इसके बाद भजन, नृत्य नाटिका एवं पुष्प एवं होली का धमाल किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में बाबा का भव्य दरबार बनाया जा रहा है. साथ ही भव्य पंडाल बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं. इस आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों में गजब का उत्साह है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किशनगंज सहित आस-पास के इलाके से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन