दिन में खिली धूप तो ठंड से मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jan 2025 8:12 PM
कड़ाके की सर्दी से बेहाल ठाकुरगंज के लोगों के लिए नए साल का तीसरा दिन राहत भरा रहा.शुक्रवार को सुबह से निकली चटख धूप के गुनगुनेपन ने लोगों को काफी राहत दी.
ठाकुरगंज.कड़ाके की सर्दी से बेहाल ठाकुरगंज के लोगों के लिए नए साल का तीसरा दिन राहत भरा रहा.शुक्रवार को सुबह से निकली चटख धूप के गुनगुनेपन ने लोगों को काफी राहत दी. दोपहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास पहुंच गया. धूप सेंकने के बाद देर शाम चली हवाओं ने मौसम को फिर से सर्द कर दिया. हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा. शुक्रवार की सुबह करीब नो बजे धूप निकली . इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की. कोहरे की ओट से झांकने और लौटने का क्रम भी भगवान भास्कर का बना रहा. दिन ढलने के बाद फिर हवा का झोंका चला और उसके बाद कंपकंपी भी बढ़ गई. सर्द हवा के साथ गलन से शाम के बाद जहां हर कोई कांप रहा था, वहीं इस बात की उम्मीद भी बढ़ गई कि अब मौसम सामान्य हो जाएगा.
गृहणियों ने धूप में डाले कपड़े
पिछले कई दिनों से लगातार सूरज के दर्शन न होने के कारण साफ किए गए कपड़ों के न सूखने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. फिलहाल गुरुवार को मौसम का रुख काफी राहत भरा रहा. लोगों ने कपड़े साफ किए और धूप में सुखाए. दोपहर में मौसम साफ हुआ धूप निकली तो ऐसे में लोग अपना काम काज निपटाकर धूप में बैठने के लिए छतों पर पहुंच गए. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने धूप निकलने से राहत की सांस ली. खेतों पर भी लोग काम करने पहुंच गए. वहीं शाम को फिर गलन का अहसास होने लगा.
स्कूली बच्चों को भी मिली राहत
गुरुवार को सुबह निकली गुनगुनी धूप ने स्कूली बच्चो को राहत दी. पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड ने स्कूली बच्चो को परेशान कर दिया था लेकिन गुरुवार को वेराहत महसूस करते दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










