त्यौहारों के सीजन में पूसी सीमा रेलवे का बड़ा फैसला, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की कुछ जोड़ी की सेवाओं को जारी रखने का लिया निर्णय
त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की कुछ जोड़ी की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है.
ठाकुरगंज.त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की कुछ जोड़ी की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है. यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ये ट्रेनें अपने मौजूदा सेवा के दिनों, समय-सारणी, संयोजन और ठहराव के साथ चलेगी. इन ट्रेन सेवाओं के विस्तार से उन मार्गों के अन्य ट्रेनों की प्रतीक्षारत यात्रियों को भी लाभ होगा. इसके बाद प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05671 (गुवाहाटी – आनंद विहार टर्मिनल) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 27 नवंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. वापसी दिशा में, प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05672 (आनंद विहार टर्मिनल – गुवाहाटी) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 29 नवंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 02525 (कामाख्या – आनंद विहार टर्मिनल) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 29 नवंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. वापसी दिशा में, प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 02526 (आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 01 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05734 (कटिहार – अमृतसर) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 19 सितंबर से 28 नवंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. वापसी दिशा में, प्रत्येक शनिवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05733 (अमृतसर – कटिहार) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 21 सितंबर से 30 नवंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05636 (गुवाहाटी – श्री गंगानगर) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 02 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है. वापसी दिशा में, प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05635 (श्री गंगानगर – गुवाहाटी) साप्ताहिक स्पेशल की सेवा 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाई गई है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए