दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रखने का पूसी रेलवे ने लिया निर्णय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 7:34 PM
पूसी रेलवे ने 7 जून, 2024 को गुवाहाटी और हावड़ा के बीच वन-वे ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
ठाकुरगंज. रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 06103/06104 (नागरकोविल जंक्शन – डिब्रूगढ़ – नागरकोविल जंक्शन) और ट्रेन संख्या 06105/06106 (नागरकोविल जंक्शन – डिब्रूगढ़ – नागरकोविल जंक्शन) की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जो दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए चलेंगी. यह जानकारी देते हुये पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने बताया की ये ट्रेनें मौजूदा सेवा दिनों, समय- सारणी और ठहराव के साथ चलेंगी. साथ ही, पूसी रेलवे ने 7 जून, 2024 को गुवाहाटी और हावड़ा के बीच वन-वे ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस दौरान उन्होंने बताया की प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 06103 (नागरकोविल जंक्शन – डिब्रूगढ़) स्पेशल को 07 जून से 21 जून, 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है. वापसी दिशा में, प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 06104 (डिब्रूगढ़ – नागरकोविल जंक्शन) स्पेशल को 12 जून से 26 जून, 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है. प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 06105 (नागरकोविल जंक्शन – डिब्रूगढ़) स्पेशल को 14 जून से 28 जून, 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है. वापसी दिशा में, प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 06106 (डिब्रूगढ़ – नागरकोविल जंक्शन) स्पेशल को 19 जून से 03 जुलाई, 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है. इन ट्रेनों की सेवाओं में वृद्धि से उक्त मार्गों पर अन्य ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को लाभ होगा. इसके अलावा, ट्रेन संख्या 05680 (गुवाहाटी – हावड़ा) वन-वे स्पेशल 07 जून, 2024 (शुक्रवार) को गुवाहाटी से 05:50 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को हावड़ा 03:00 बजे पहुंचेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन में 21 कोच होंगे. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन वाया गोवालपारा टाउन, न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन और बर्द्धमान आदि रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










