नवजात शिशु की मौत से पिरजन नाराज, सदर अस्पताल में किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
नवजात शिशु की मौत से पिरजन नाराज, सदर अस्पताल में किया हंगामा

शहर के सदर अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया

विज्ञापन

चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से नवजात की मौत का लगा आरोप किशनगंज शहर के सदर अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की अनुपस्थिति व उचित देखभाल न मिलने के कारण उनके बच्चे की जान गई है. किशनगंज शहर के मोतीबाग निवासी कालू मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को छह दिन पूर्व प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. प्रसव के बाद नर्सों ने जानकारी दी कि बच्चा थोड़ा कमजोर है, जिसके कारण उसे बेहतर देखभाल के लिए एसएनसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. परिजनों का कहना है कि एसएनसीयू में बच्चे का इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक उन्हें बच्चे की मौत की सूचना मिली. कालू मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों की रात के समय वार्ड में कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात नहीं था. डॉक्टर न होने की वजह से बच्चे की स्थिति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए न्याय की मांग की है. आगे उन्होंने बताया कि हमने अपने बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल पर भरोसा किया था, लेकिन वहां रात भर कोई डॉक्टर ही नहीं था. यह सीधे तौर पर अस्पताल की लापरवाही है. क्या कहते है अस्पताल उपाधीक्षक सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन