जब जले ज्ञान के दीप, गूंज उठीं तालियां… एमजीएम सभागार से उठा शिक्षा और सम्मान का संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दीप प्रज्वलन के साथ प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के सम्मान का संदेश दिया गया.

विज्ञापन
किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट:
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के चित्रांगण सभागार में मंगलवार को प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान-2026 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर अतिथियों ने समारोह का उद्घाटन किया. जैसे ही दीप प्रज्वलित हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और शिक्षा, संस्कार एवं प्रतिभा के सम्मान का संदेश पूरे माहौल में फैल गया.

गणमान्य अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत शहर की प्रमुख हस्तियों के स्वागत से हुई. आयोजकों ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. समारोह में डॉ. इक्षित भारत (रजिस्ट्रार, माता गुजरी मेडिकल कॉलेज), परवेज रजा (संसद प्रतिनिधि), इन्द्रदेव पासवान (चेयरमैन, किशनगंज नगर परिषद), मिक्की साह (सचिव, बालाजी वेलफेयर सोसाइटी सह रेडक्रॉस सोसाइटी), धनंजय जायसवाल (अध्यक्ष, कलवार समाज), अतुल सिंह (भाजपा नेता), निसान सिंह (अध्यक्ष, सिख युवा खालसा दल), आलोक मिश्रा (प्रधानाचार्य, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल), फरहान शाइस्ता (प्रधानाचार्य, डीपीएस स्कूल), मनोवर रिजवी (निदेशक, किडजी) तथा सैयद सिफा हाफिज (निदेशक, इंसान स्कूल) सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं.

विज्ञापन

शिक्षा और प्रतिभा का हुआ सम्मान

दीप प्रज्वलन के साथ ही शिक्षा और मेधा को समर्पित इस समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ. सभागार में मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गूंज के बीच अतिथियों का स्वागत किया. पूरा माहौल जिले की प्रतिभाओं के सम्मान के उत्सव में बदल गया.

वक्ताओं ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसकी प्रतिभाएं होती हैं. मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देना है. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज को विकास और प्रगति की दिशा देती है. विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया.

अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, चिकित्सक, शिक्षक, प्रशासक और जनप्रतिनिधि बनेंगे. ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया.

उत्साह और गौरव से सराबोर रहा सभागार

पूरे कार्यक्रम के दौरान एमजीएम सभागार उत्साह, ऊर्जा और गर्व के माहौल से भरा रहा. मंच से जब-जब शिक्षा, प्रतिभा और सफलता की बात हुई, सभागार तालियों से गूंज उठा. विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था.

प्रतिभा सम्मान-2026 ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा को केवल एक उचित मंच और सम्मान की आवश्यकता होती है. यही भावना लेकर समारोह ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: किशनगंज में प्रतिभाओं का महाजुटान, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आज प्रभात खबर ‘प्रतिभा सम्मान’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन