पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

पोठिया थाना की पुलिस ने रविवार को मॉर्निंग गश्ती के दौरान क्षेत्र के तैयबपुर व कुसियारी गांव से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर कार्रवाई की है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने रविवार को मॉर्निंग गश्ती के दौरान क्षेत्र के तैयबपुर व कुसियारी गांव से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर कार्रवाई की है. तैयबपुर में महानंदा नदी से बालू का अवैध खनन कर लाया जा रहा था, तो वही कुसियारी में डोंक नदी के बागरानी घाट से ट्रैक्टर पर अवैध खनन कर ले जाया जा रहा था. पुलिस को कुसियारी पंचायत के बागरानी घाट से अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए खनन विभाग को अग्रोतर कार्रवाई के लिए सूचित किया है. बता दें कि रविवार की सुबह गश्ती के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर माइनिंग चालान की मांग पुलिस पदाधिकारी ने की. जांच के लिए कागज की मांग करने पर ट्रैक्टर चालक ने बालू से संबंधित किसी प्रकार वैध कागजात पेश नहीं कर सका. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए जांच अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा. वाहनों की नियमित जांच के लिए गश्ती दल को आवश्यक निर्देश दिये गए है. ईधर क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन