पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के लिए हैं सक्रिय: एसपी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

किशनगंज बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सफाई अभियान की शुरुआत की गई. पुलिस सप्ताह 27 फरवरी तक चलेगा. जिसमें अलग-अलग तिथियों में पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच, एक शाम पुलिस के नाम, पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को मजबूत करना है. एसपी संतोष कुमार ने स्वयं इस मुहिम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है. उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस वीक के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें स्वच्छता, नशामुक्ति जागरूकता, खेलकूद एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. जिले में शनिवार सुबह से ही सदर थाना, एससीएसटी थाना, महिला थाना, कोचाधामन थाना, बहादुरगंज थाना, गलगलिया, ठाकुरगंज आदि थाना परिसरों में पुलिसकर्मी, अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में झाड़ू, फावड़ा लेकर सक्रिय रूप से सफाई में जुट गए. पुलिस लाइन परिसर में भी बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चला, जहां वाहनों की सफाई से लेकर कार्यालय कक्षों तक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया. बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, एसीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार, पोठिया थाना की अवर निरीक्षक अन्नू कुमारी ने बताया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन