ePaper

दो ट्रक की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated at : 27 Feb 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
दो ट्रक की  टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

कोचाधामन थाना क्षेत्र के एनएच 327ई अररिया- बहादुरगंज मार्ग सपटीया चौक पर शुक्रवार के देर रात्रि में विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रकों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गयी

विज्ञापन

विशनपुर कोचाधामन थाना क्षेत्र के एनएच 327ई अररिया- बहादुरगंज मार्ग सपटीया चौक पर शुक्रवार के देर रात्रि में विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रकों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा आपस में चिपक गया तथा तेज आवाज सुनकर आसपास के गांव से लोग दौड़कर एनएच पर पहुंच गये. इसी बीच इंजन में भी आग धधक रही थी. दुर्घटना के बाद मौके पर एसएचओ मौके पर पहुंचे. इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया. वहीं क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रक के जलते सटे इंजन को अलग करवाया गया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन