ePaper

जनमेजय गांव में हुई लूट कांड के पीछे था पुराना विवाद

Updated at : 08 Aug 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जनमेजय गांव में हुई लूट कांड के पीछे था पुराना विवाद

किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के जनमेजय गांव हुई लूट की घटना के पीछे पुराना विवाद था. इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया है. जब घटना के बाद सदर थाने में प्राथमिकी में दर्ज की गयी जिसमें इस बात का उल्लेख है कि पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया यह बात सामने आयी है की आपसी विवाद के कारण घटना घटित हुई थी.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के जनमेजय गांव हुई लूट की घटना के पीछे पुराना विवाद था. इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया है जब घटना के बाद सदर थाने में प्राथमिकी में दर्ज की गयी जिसमें इस बात का उल्लेख है कि पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया यह बात सामने आयी है की आपसी विवाद के कारण घटना घटित हुई थी. पीड़ित के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व गांव में किसी विवाद को लेकर पंचायती हुई थी. इसके ठीक एक दिन बाद पीड़ित शमशेर आलम के घर पर यह घटना घटित हुई. मामले में एक नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है. घटना के दिन एसडीपीओ गौतम कुमार व सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे थे. पुलिस ने मौके से घर वालों का बयान भी लिया था. सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से घटना की पड़ताल की गई इसके बाद जो जानकारी सामने आयी वह चौकाने वाली थी. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से घटना की जांच की गई है. पीड़ित के द्वारा एक नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है. मामला दर्ज किए जाने के बाद केस का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन