बिजली कनेकशन न होने से गर्मी से बेहाल छात्र -शिक्षक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 8:04 PM
प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर इस्लामपुर बहादुरगंज में बिजली कनेक्शन नही होने से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बहादुरगंज.बहादुरगंज प्रखंड के निश्न्द्रा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर इस्लामपुर बहादुरगंज में बिजली कनेक्शन नही होने से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस उमस भरी गर्मी में बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने को विवश है. शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पिछले वर्ष ही बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक बिजली विभाग में कनेक्शन नही लगाया है. जबकि विद्यालय में वायरिंग का काम भी किया जा चुका है,पर आज तक बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं दिया गया. कई बार इसके लिए विभाग को बोला गया है लेकिन स्कूल में अब तक कनेक्शन नही लग पाया है. इस भीषण गर्मी में बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में काफी परेशानी हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










