अष्टयाम व रामायण पाठ को ले निकी भव्य कलश यात्रा, 151 महिला हुई शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड के दुबरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में शुक्रवार को 48 घंटे के अष्टयाम व 24 घंटे के रामायण पाठ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

विज्ञापन

दिघलबैंक प्रखंड के दुबरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में शुक्रवार को 48 घंटे के अष्टयाम व 24 घंटे के रामायण पाठ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान की शोभा बढ़ाई. कलश यात्रा में शामिल कन्याएं और महिलाएं सिर पर सजे कलश लेकर श्रद्धा और आस्था के साथ चल रही थीं. वहीं आगे-आगे गाजे-बाजे की मधुर धुन पर युवा अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य कर रहे थे. पूरा वातावरण ””जय राम, जय राम, जय-जय राम”” और ””सियाराम जय-जय सिया राम”” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ कलश यात्रा के दर्शन के लिए उमड़ती रही. कलश यात्रा गंधर्वडांगा स्थित कंकई नदी घाट पहुंची, जहां विद्वान पंडित राघव किशोर झा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई और कलशों में पवित्र जल भरवाया. इस दौरान पंडित झा ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं शुभ कार्य के प्रारंभ से पहले कलश यात्रा निकालना तथा भगवान सूर्य की आराधना करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे आयोजन सफल और मंगलमय होता है. नदी घाट से जल भरने के बाद कलश यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः अष्टयाम स्थल दुबरी पहुंची. इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 24 घंटे के रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा हुआ है. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में परशुराम दास, पप्पू दास, दीपू दास, नारायण दास, राहुल झा, नंदकिशोर गणेश, अक्षय झा, अमित झा, देवचरण गणेश, गोबिंद दास, मुरलीधर झा सहित सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. ग्रामीणों ने बताया कि अष्टयाम और रामायण पाठ के दौरान भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन