नये थानाध्यक्ष का किया स्वागत, स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के कोढ़ोबाड़ी थाना परिसर में सोमवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष विजय कुमार का विदाई समारोह तथा नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार का अभिनंदन समारोह का आयोजित किया गया.

विज्ञापन

दिघलबैंक.प्रखंड के कोढ़ोबाड़ी थाना परिसर में सोमवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष विजय कुमार का विदाई समारोह तथा नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार का अभिनंदन समारोह का आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, समाजसेवी व अन्य लोगों ने भाग लिया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया जियाउल हक ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष विजय कुमार विपरीत परिस्थितियों में भी सभी को परस्पर सहयोग व प्यार से एक सूत्र में बांधने का काम करते थे.वही पूर्व थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि यहां के लोग मुझे हमेशा याद आयेंगे. इन लोगों की भावना को देख कर मैं अभिभूत हूं.विदाई के समय उनकी आंखें भर आयीं. लोगों ने फूल का माला पहना कर उन्हें भाव भीनी विदाई दी.वहीं नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया.इस अवसर पर बबलू चौधरी,शिव कुमार,निल मोहन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन