विधायक कमरुल होदा ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास, 50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
विधायक कमरुल होदा ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास,
विज्ञापन
चौचपाड़ा मदरसा से बरतोला गांव तक बनेगी सड़क, ग्रामीणों में हर्ष
पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के कुसियारी पंचायत अंतर्गत चौचपाड़ा मदरसा से बरतोला गांव तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को कांग्रेस विधायक मो कमरुल होदा ने फीता काटकर किया. इससे पूर्व विधायक ने जहांगीरपुर पंचायत में भी दो महत्वपूर्ण सड़कों की आधारशिला रखी. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक होदा ने कहा कि चौचपाड़ा गांव की इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण पहली बार कराया जा रहा है. यह सड़क क्षेत्र के विकास और आवागमन के लिए लाइफलाइन साबित होगी.गुणवत्ता से समझौता नहीं, ग्रामीण रखें नजर
विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं कार्य की निगरानी करें. श्री होदा ने कहा कि प्राक्कलन के अनुसार काम हो, इसका ध्यान स्थानीय लोग रखें. यदि निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता दिखे, तो इसकी लिखित शिकायत संबंधित विभाग और विधायक कार्यालय में अवश्य करें.चार पंचायतों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
बता दें कि पोठिया प्रखंड की यह लगभग दो किमी लंबी कच्ची सड़क चार ग्राम पंचायतों को आपस में जोड़ती है. इसके पक्कीकरण से कुसियारी, गोरुखाल, टीपीझाड़ी व नौकट्टा पंचायतों की करीब 50 हजार की आबादी का सफर आसान हो जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण अब तक शव को कब्रिस्तान ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण पैदल चलना भी दूभर हो जाता था.शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया मो मुमताज आलम, पूर्व प्रमुख सह कांग्रेस नेता मो जाकिर हुसैन, आबिद हुसैन, पूर्व जिला परिषद सदस्य गुलाम मुक्तदा, विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि इमरान आदिल, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष मो आजाद साहिल, सरपंच बंपाल, नईम अख्तर, ग्रामीण अमीरूल, नूर मोहमद, मसरूर अहमद व वार्ड सदस्य मो तोसीफ समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन