विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network
जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को ठाकुरगंज पुलिस ने कदवा से गिरफ्तार कर लिया है।
ठाकुरगंज : जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को कदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर ठाकुरगंज लाया है.
आपके शहर में
मामला फेसबुक पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल की तस्वीर पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. बताया गया कि आरोपी ने विधायक की तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान भी बनाया था. विधायक ने इसे जान से मारने की धमकी मानते हुए ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सामाजिक माध्यम पर की गयी टिप्पणी और उससे जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आरोपी की पहचान की. इसके बाद ठाकुरगंज पुलिस ने कदवा थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
विधायक ने मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए