नाबालिग ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन
सदर थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. नाबालिग ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने और उसके परिवारवालों के साथ मारपीट के आरोप को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. परिजनों के द्वारा सोमवार को नाबालिग को लेकर सदर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. नाबालिग ने आवेदन में कहा है कि काफी समय से उक्त युवक उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है. उसने बताया कि सोमवार को मारपीट की घटना के बाद वह परिजनों के साथ सदर थाना पहुंची है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए