ePaper

जिला विधिक प्राधिकार ने इंटर उवि के छात्रों को दी विधि की जानकारी

Updated at : 19 Nov 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
जिला विधिक प्राधिकार ने इंटर उवि के छात्रों को दी विधि की जानकारी

बच्चों के शिक्षा के अधिकारों से अवगत कराया गया.

विज्ञापन

किशनगंज बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बच्चों के कानूनी अधिकार पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को शहर के इंटर उच्च विद्यालय में किया गया. जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने की. सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के द्वारा बच्चों के लिए नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 संचालित की जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों की देखभाल, संरक्षण, बच्चों के कानूनी अधिकारों के लिए विधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना, बच्चों तक पहुंचाने के लिए मूल अधिकारों एवं लाभों की रूपरेखा बनाना आदि शामिल है. बच्चों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही बच्चों के शिक्षा के अधिकारों से अवगत कराया गया. इसके अतिरिक्त बच्चों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार एवं मूल कर्तव्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य, बच्चों को दी जाने मुफ्त विधिक सेवाएं के बारे में जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले के लाभ के बारे में भी बतलाया गया. जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिए जाने वाले विधिक सेवाएं तथा 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में पर्चे बांटे गए. जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मधुकर प्रसाद गुप्ता, इन्टर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो रिजवानुर रब एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे. इसके अलावे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी राजीव कुमार दीक्षित एवं अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा, इरशाद आलम भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन