महाकाल महोत्सव का आयोजन 21 जुलाई को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में 21व 22 जुलाई को महोत्सव मनाया जाएगा.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव मनाये जाने को लेकर रविवार की शाम महाकाल मंदिर परिसर में अमन शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में 21व 22 जुलाई को महोत्सव मनाया जाएगा. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल महोत्सव मनाए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर में रंग-रोगण के साथ-साथ मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य किया जा रहा है. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से महोत्सव मनाया जाता है. इस बार भी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. मैहर धाम से पंडित दीपक पांडेय शास्त्री समूह के द्वारा पूजा संपन्न होगी. बैठक में धर्मेंद सिंह, धीरज सिंह, अनीश कुमार, सत्यम चारुस्त, रोहित झा, नीतीश गुप्ता, शंकर केशरी, मीरा सिन्हा,चंचल सिंह,रूपा शर्मा, शुभ कुमार सिंह, श्रेय सिंह विष्णु जायसवाल आदि शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन