पौआखाली दुर्गा मंदिर में पूजा संचालन समिति गठित, सचिन साह अध्यक्ष और विशाल सिन्हा उर्फ बिट्टू सचिव बने
बैठक में भाग लेने के दौरान दुर्गापूजा कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य. | Prabhat Khabar Network
पौआखाली नगर में आगामी दुर्गापूजा को लेकर पूजा संचालन कार्यसमिति की बैठक में नई समिति का गठन किया गया. सचिन साह को अध्यक्ष, विशाल सिन्हा को सचिव और रॉनी सिन्हा को उपसचिव बनाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
आगामी दुर्गापूजा उत्सव को लेकर पौआखाली नगर के प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में रविवार को पूजा संचालन कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें दुर्गापूजा को भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से नयी पूजा संचालन कार्यसमिति का गठन किया गया.
सचिन साह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नयी समिति में सचिन साह को अध्यक्ष बनाया गया है. विशाल सिन्हा उर्फ बिट्टू को सचिव और रॉनी सिन्हा को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं राजा साह को उपाध्यक्ष तथा रौनक महतो और सोनू साह को कोषाध्यक्ष एवं उपकोषाध्यक्ष बनाया गया.
आठ लोगों को बनाया गया संरक्षक
पूजा कार्यसमिति में प्रदीप सिन्हा, अजय सिन्हा, गणेश सिन्हा, सुदीप सिन्हा, बसंत सिन्हा, तेजनारायण कर्मकार, ललन पाठक और दिलीप दास को संरक्षक बनाया गया है.
कार्यकारिणी में कई सदस्य शामिल
कार्यकारिणी समिति में निलाद्री दास, रणविजय सिंह, मुकेश रावत, सुधीर यादव, कुणाल सिन्हा, घनश्याम गुप्ता, राजू रावत, अजय गुप्ता, अभिषेक सिन्हा, मिथुन सिन्हा, मनोज राय, दरप राय, शिव राय, सोनू राय, लेलुआ राय, पुष्कर साह, अंकित झा, बजरंगी ठाकुर, सूरज महतो और अनिल प्रजापति समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है.
धार्मिक व्यवस्था की जिम्मेदारी आचार्यों को
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की धार्मिक व्यवस्था की जिम्मेदारी पूजा प्रभारी आचार्य सुजीत कुमार पाठक और वेदानंद कुमार पाठक को सौंपी गयी है. समिति गठन से पहले पिछले वर्ष चंदे से प्राप्त धनराशि के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया.
श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर
बैठक के बाद सदस्यों ने दुर्गापूजा को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सहयोग के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया. आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए