ePaper

मंडल कारा मं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, कैदियों ने पढ़ी प्रस्तावना

Updated at : 30 Nov 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल कारा मं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, कैदियों ने पढ़ी प्रस्तावना

संविधान सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को मंडल कारा में किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संविधान सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को मंडल कारा में किया गया. इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर के द्वारा बंदियों को प्रस्तावना का पठन कराया गया. उन्होंने बंदियों को संविधान के महत्व और इसके प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया. सचिव ओम शंकर ने कहा कि संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है और इसके प्रावधानों का पालन करना हमारा कर्तव्य है. इस कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को यह जानकारी दी गई कि कानून के प्रति अनभिज्ञता कोई बचाव नहीं है. सचिव द्वारा बंदियों को नशा के सेवन से होने वाले दुरूपयोग के संबंध में भी समझाया गया. उन्होंने बताया कि नशा के दुरूपयोग के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक समस्याएं, सामाजिक समस्याएं और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है. उन्होंने बंदियों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया और उन्हें विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा नालसा एवं बालसा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने विधिक सेवा के बारे में बताया. कारा अधीक्षक जवाहर लाल प्रभारकर ने संविधान कि प्रस्तावना को समझाते हुए भारतीय नागरिकों को दिए गए अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया. इसके बाद सचिव द्वारा मंडल कारा का निरिक्षण किया गया. विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता जय किशनगंज प्रसाद, डिप्टी चीफ, न्याय रक्षक अमित कुमार व सहायक, न्याय रक्षक सैफ अली खान के अलावे कारा प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन