किशनगंज में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, लेकिन शहर की सड़कें बनीं तालाब, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सड़कों पर जलजमाव | Prabhat Khabar Network

सड़कों पर जलजमाव | Prabhat Khabar Network

Kishanganj Rain News: किशनगंज में लगातार बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है. शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. स्थानीय नागरिक अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kishanganj Rain News: किशनगंज. सोमवार सुबह से हो रही लगातार झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है. ठंडी हवाओं और बादलों के बीच मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन राहत के साथ नई मुश्किल भी सामने आ गई है. शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई जगह नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा है.

बारिश ने बदला मौसम, लेकिन बढ़ीं दिक्कतें

सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली. हालांकि कुछ ही घंटों की बारिश में शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई. कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा जलजमाव

बारिश के बाद पश्चिमपाली चौक, एनएच सर्विस रोड, तेघरिया मुख्य सड़क, धर्मगंज चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क, रुईधासा हनुमान मंदिर से कजलामनी जाने वाली सड़क, हॉस्पिटल रोड, इंसान स्कूल रोड और मारवाड़ी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई.

कई स्थानों पर नालों का पानी सड़क पर बहता नजर आया. वहीं जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है.

क्यों हर बारिश में डूब जाती हैं सड़कें?

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई मोहल्लों में अब भी समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं है. कहीं नालियां ही नहीं बनी हैं तो कहीं नालियां सड़क से ऊंची हैं, जबकि सड़क का स्तर नीचे होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है. यही वजह है कि थोड़ी देर की बारिश में भी जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है.

स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है. पानी से भरी सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है.

Kishanganj Rain News: नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलजमाव वाले इलाकों में स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हर मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं हो सकी है. यदि समय रहते नालों की सफाई और सड़क सुधार का काम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन