ePaper

देश में शतरंज का क्रेज बढ़ाने में किशनगंज बना सहायक

Updated at : 04 Aug 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
देश में शतरंज का क्रेज बढ़ाने में किशनगंज बना सहायक

देश व विदेशों में शतरंज खेल का क्रेज बढ़ाने व इसका विस्तार प्रदान करने में इन दिनों किशनगंज जिले की बेहद पूछ हो रही है.

विज्ञापन

किशनगंज. देश व विदेशों में शतरंज खेल का क्रेज बढ़ाने व इसका विस्तार प्रदान करने में इन दिनों किशनगंज जिले की बेहद पूछ हो रही है. पिछले कुछ वर्षों से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, दुबई, कनाडा, इंग्लैंड, स्वीटजरलैंड आदि के शतरंज खिलाड़ीगण इस खेल में वांछित निपुणता प्राप्त करने के लिए लगातार जिले के संपर्क में हैं. रविवार को अहमदाबाद स्थित निरमा यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी डिपार्मेंट के स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यगण ने चेस क्रॉप्स से संपर्क स्थापित किया और प्रशिक्षण प्राप्त करना प्रारंभ कर दिया. इसकी जानकारी संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता व वरीय संयुक्त सचिव तथा संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार ने दी. महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने कहा कि अपने जिले के अंतरर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक, फिडे इन्सट्रक्टर कमल कर्मकार के माध्यम से संघ लगातार अपने जिले, राज्य तथा विदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहा है. इससे कथित प्रशिक्षुगण बृहद पटलों पर लगातार उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हो रहे हैं. रविवार से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में कमल कर्मकार ने बताया कि इस संस्था के इच्छुक शतरंज प्रशिक्षुओं को अगले दिसंबर माह तक लगातार प्रति रविवार को एक घंटे का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे आइआइएम अहमदाबाद एवं अन्य उच्च-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में इस संस्था के खिलाड़ियों को सफलता दिलवा पाने में सक्षम हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन